बुधवार, 24 अगस्त 2016

बात पते की

कुछ बातें ............

1👌मुसीबत में अगर मदद मांगो तो सोच कर
       माँगना क्योकि मुसीबत थोड़ी देर की होती है
       और एहसान जिंदगी भर का.....

2👌मशवरा तो खूब देते हो "खुश रहा करो" कभी
       कभी वजह भी दे दिया करो...

3👌कल एक इन्सान रोटी मांगकर ले गया और
       करोड़ों कि दुआयें दे गया, पता ही नहीँ चला
       की, गरीब वो था की मैं....

4👌गठरी बाँध बैठा है अनाड़ी साथ जो ले जाना
       था वो कमाया ही नहीं

5👌मैं उस किस्मत का सबसे पसंदीदा खिलौना
       हूँ, वो रोज़ जोड़ती है मुझे फिर से तोड़ने के
       लिए....

6👌जिस घाव से खून नहीं निकलता, समझ
       लेना वो ज़ख्म किसी अपने ने ही दिया है..

7👌बचपन भी कमाल का था खेलते खेलते चाहें
       छत पर सोयें या ज़मीन पर, आँख बिस्तर पर
       ही खुलती थी...

8👌खोए हुए हम खुद हैं, और ढूंढते भगवान को
       हैं...

9👌अहंकार दिखा के किसी रिश्ते को तोड़ने से
       अच्छा है की,माफ़ी मांगकर वो रिश्ता
        निभाया जाये....

10👌जिन्दगी तेरी भी, अजब परिभाषा है..सँवर
         गई तो जन्नत, नहीं तो सिर्फ तमाशा है...

11👌खुशीयाँ तकदीर में होनी चाहिये, तस्वीर में
         तो हर कोई मुस्कुराता है...

12👌ज़िंदगी भी विडियो गेम सी हो गयी है  एक
         लैवल क्रॉस करो तो अगला लैवल और
          मुश्किल आ जाता हैं.....

13👌इतनी चाहत तो लाखो रु पाने की भी नही
         होती, जितनी बचपन की तस्वीर देखकर
         बचपन में जाने की होती है.......

14👌हमेशा छोटी छोटी गलतियों से बचने की
         कोशिश किया करो , क्योंकि इन्सान पहाड़ो
         से नहीं पत्थरों से ठोकर खाता है ..